
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्रीरामनगर स्थित दादू आश्रम पर श्री चातुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञ जारी समारोह में शुक्रवार को श्रीमद् दादू वाणी एवं भक्त माल कथा के दौरान बड़ी संख्या में पधारे नर नारी श्रद्धालुओं को आश्रम महंत संगीताचार्य संत रामप्रकाश स्वामी ने प्रवचन के दौरान बताया कि”जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, बाल में बांका कर सके, जो जग बैरी होय, “स्वामी जी ने बताया कि दादू जी कहते हैं कि जिस प्राणी पर परमात्मा की कृपा होती है उसे संसार का कोई भी बल दुखी नहीं कर सकता चाहे पूरा जग ही उसका बेरी हो जाय, उसका तील मात्र भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता

आश्रम प्रबंधक धर्मदास स्वामी ने बताया कि चातुर्मास कार्यक्रम के दौरान संत रामप्रकाश स्वामी के सानिध्य में शुक्रवार को चारण वास निवासी हनुमान लाल चौधरी ने व्यास पीठ पूजा एवं सेवा दी। महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर दर्जनों नर , नारियां एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Author: Aapno City News





