
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश



मेड़ता के पशु मेला मैदान में सम्राट संत सुखराम दास जी महाराज की रामसभा के महंत विनोद बाईसा एवं पदम श्री से सम्मानित पर्यावरण प्रेमी हिमताराम भाभू, मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम मेघवाल, जनता प्रधान संदीप चौधरी के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “हरियालो राजस्थान” मिशन के तहत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

यह आयोजन पशुपालन विभाग और वन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया पूर्व जिला कलेक्टर समिति शर्मा एवं पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के कहने पर
संपूर्ण सहयोग महंत विनोद बाईसा के सहयोग से पशु मेला मैदान की उस जमीन पर हुआ जहां अभी तक पशुओं के बैठने या छाया के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। सैकड़ों राष्ट्रीय वृक्ष जैसे बरगद, पारस पीपल, नीम के पौधे लगाकर इस जमीन को पर्यावरण के लिहाज से एक उपयुक्त स्थल बनाया जा रहा है। ये पेड़ विकसित होकर पक्षियों के लिए आवास और पशुओं के लिए जीवन पर्यंत छाया का स्रोत बनेंगे। पास में मौजूद सरोवर भी इस पर्यावरणीय सौंदर्य को बढ़ाता है और भविष्य में किसी प्रकार के अवैध कब्जे से भी यह सरकारी जमीन सुरक्षित रहेगी।
अधिकारियों, पुलिस, महिलाएं, बच्चे, पर्यावरण प्रेमी और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर दाधिच सहित कई प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। महंत विनोद बाईसा ने घोषणा की कि वृक्षों की संपूर्ण देखभाल और खर्च वह स्वयं उठाएंगे। विधायक लक्ष्मण राम मेघवाल ने अधिकारियों को पौधों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा। जनता प्रधान संदीप चौधरी, पर्यावरण प्रेमी सुखराम चौधरी, रामचंद्र पिचकिया, तिलोकचंद उपाध्याय, वीरेंद्र डागा एवं अन्य ने भी अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।
महंत विनोद बाईसा ने कहा कमी
“इस मेला मैदान में लगाए गए पौधे न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि आने वाले समय में ये वटवृक्ष बनकर पशुपालकों और पशुओं के लिए जीवनदायिनी छाया प्रदान करेंगे। कोरोना काल में हमें प्रकृति की अहमियत समझ आई, और आज हम अपने प्रयासों से इसे संरक्षित करने का संकल्प ले रहे हैं। हमें साध्वी जी के जैसे पुल बनाकर सामाजिक और पर्यावरणीय एकता को जोड़ना होगा।”
पदम श्री हिमताराम ने कहा की
“पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, ये मां की तरह हमें जीवन देते हैं। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण बचाने का कार्य है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ और सुंदर दुनिया बनाने का माध्यम भी है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएं।”
विधायक लक्ष्मण राम मेघवाल कहा की “यह पहल समाज में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने का संदेश है। हमें हर घर में पेड़ लगाने होंगे ताकि हमारा राजस्थान हरा-भरा और स्वच्छ बने। सभी विभागों का सहयोग इसके सफल होने की कुंजी है।”
इस आयोजन में उपस्थित सभी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प के साथ पौधारोपण में सहयोग दिया। पशुपालन विभाग एवं वन विभाग की देखरेख में ये पौधे सुरक्षित रहेंगे, जिससे भविष्य में पशुओं और पक्षियों को प्राकृतिक आश्रय मिलेगा।


Author: Aapno City News
