[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

चातुर्मास,दादूवाणी सत्संग ज्ञान यज्ञ  जारी । चिंता किया कुछ नहीं, चिंता जीव को खाय …..”संत राम प्रकाश स्वामी।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्रीरामनगर स्थित दादू आश्रम पर श्री चातुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञ जारी समारोह में मंगलवार   को श्रीमद् दादू वाणी एवं भक्त माल कथा के दौरान बड़ी संख्या में पधारे नर नारी श्रद्धालुओं को आश्रम महंत संगीताचार्य संत रामप्रकाश स्वामी ने प्रवचन के दौरान बताया कि”चिंता किया कुछ नहीं चिंता जीव को खाय, होना था सो हो रहा,

जाना है सो जाय “स्वामी जी ने बताया कि दादू जी कहते हैं कि जीव मात्र के द्वारा चिंता करने से कुछ भी होने वाला नहीं है,चिंता तो उसके अंतरण को जला देती है, प्रभु रचित विधान तो होकर रहता है जीवन में मिलना- बिछड़ना हरि इच्छा से होता है,

इसलिए जीव मात्र को व्यर्थ की चिंता को त्याग कर परमात्मा पर जीवन का भार छोड़ देना चाहिए।आश्रम प्रबंधक धर्मदास स्वामी ने बताया कि चातुर्मास कार्यक्रम के दौरान संत रामप्रकाश स्वामी केसानिध्य में मंगलवार को एकादशी पर रामपुरी देवी, शोभा देवी द्वारा फल वितरण किये गए। महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर  दर्जनों  नर , नारियां एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now