[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महारुद्र स्वर्गाश्रम सेवा समिति द्वारा निकाली  विशाल कांवड़ यात्रा।

SHARE:


देवयानी सरोवर से स्वर्ग आश्रम फुलेरा सड़क मार्ग को बनाया भगवा मय,
फुलेरा सांभर थाना प्रभारियों ने के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,
फुलेरा(दामोदर कुमावत)
महारुद्ध स्वर्गाश्रम सेवा समिति की ओर से रविवार को विशाल एवं भव्य कावड़ यात्रा पवित्र देवयानी सरोवर से कांवड़ लेकर फुलेरा स्वर्गाश्रम शिवालय पर रुद्राभिषेक के साथ जलाभिषेक किया ।

सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ  सांभर लेक थानाधिकारी राजेंद्र कुमार एवं फुलेरा थानाधिकारी मय जाप्ता कांवड़ यात्रा के दौरान साथ रहे। आयोजन समिति के राहुल योगी, रजत सैन ने बताया कि रविवार को सुबह देवयानी सरोवर से कांवड़िए व आयोजन समिति के सदस्य भगवान शंकर भोलेनाथ के मंदिर पर विधी- विधान से पूजा-अर्चना करके बम-बम भोलेनाथ का जयघोष करते हुए महिलाये, पुरुष व बालक-बालिकाए कावंड़ियों का जत्था रवाना हुए।

सांभरलेक से भादरपुरा होते हुए फुलेरा के पांच बत्ती चौराहे पर पहुंचे। जहां पर भगवान राधा-कृष्ण, शिव पार्वती की जीवंत झांकी व अघोरी टीम के कलाकारों ने हैरत अंगेज एवं अलौकिक कारनामे दिखाए गए। वहां से ओवर ब्रिज,कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुये सांभर बाईपास पर स्थित स्वर्गाश्रम शिवालय पर जलाभिषेक किया।

कांवड़ यात्रा का  फुलेरा के मुख्य बाजार में जगह-जगह पर पुष्पवर्षा व जलपान करावाकर भव्य स्वागत किया गया। शांति व्यवस्था के लिए फुलेरा थाना धिकारी चंद्रप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now