[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एफसीआई समिति के सदस्य एडवोकेट रामकिशोर पंचारिया को बनाए जाने पर पादु कला में किया जोरदार स्वागत

SHARE:

एफसीआई समिति में सदस्य बने पंचारिया

पादूकलां में जोरदार स्वागत, चारभुजा मंदिर में दर्शन

पादूकलां,  कस्बे में एडवोकेट रामकिशोर पंचारिया का जोरदार स्वागत हुआ। वे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की राजस्थान समिति में परामर्शदात्री सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने चारभुजा मंदिर पहुंचकर चारभुजानाथ के दर्शन किए और गांव, प्रदेश, देश और परिवार की खुशहाली की कामना की।

पादूकलां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। एडवोकेट पंचारिया ने कहा कि एफसीआई राजस्थान में गेहूं और चावल जैसे खाद्यान्नों के भंडारण और वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करता है।

रामकिशोर पंचारिया भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया है। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें आमजन से जोड़ती है। वे लगातार जरूरतमंदों की मदद और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

इस मौके पर पुजारी मुलदास वैष्णव, हरजीराम मेहरा, नाथूसिंह राठौड़, भंवरलाल माली, संपत प्रजापत, आशीष रुणवाल, मनसुख प्रजापत, पवन सैन, रविशंकर जोशी, मुकेश लखारा, बस्तीराम प्रजापत, दीपेंद्र सिंह, रवि लखारा, शिवराज सिंह, विकास लखारा, तनिष्क बोहरा, मयंक लखारा, महेंद्र लखारा, यश टाक, नवीन लखारा, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा शक्ति और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now