[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, शोक की लहर , 81 वर्षीय दाउ लाल वैष्णव ने जोधपुर के एम्स में ली अंतिम सांस

SHARE:

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का 8 जुलाई 2025 को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज जोधपुर के एम्स में चल रहा था, जहां आज सुबह 11:52 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

दाउ लाल वैष्णव के निधन की खबर सुनकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल में अश्विनी वैष्णव के साथी सर्बानंद सोनोवाल और हरदीप सिंह पुरी ने दाउ लाल वैष्णव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी थे। वह पूर्व में सरपंच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे और ग्रामीण राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय योगदान दिया था। उनका स्वभाव सरल और मिलनसार था, जिसके कारण वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोकप्रिय रहे।

दाउ लाल वैष्णव के निधन पर एम्स जोधपुर के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भी शोक प्रकट किया है। एम्स जोधपुर के निदेशक ने कहा कि दाउ लाल वैष्णव के निधन से हमें गहरा दुःख हुआ है और हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now