[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हरसिद्धि हनुमान मंदिर पर शिव पुराण कथा में शिव सती विवाह।

SHARE:


शिव-सती विवाह सजीव झांकी व बारात में भूत प्रेतों की धूम।
आज की कथा में श्री गणेश का होगा आगमन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे की सियाराम बाबा की बगीची हरसिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में  चल रहे महान ग्रंथ शिव पुराण कथा में शुक्रवार  को प्रयागराज से पधारे व्यास पीठ पर संत श्री कृष्णदेव महाराज के मुखारविंद से संगीत मय,लयबद एवं प्रसंग अनुसार विवेचना कर जन मानस श्रद्धालुओं को भगवत स्मरण की चेष्टा जागृत कर उन्होंने शिव पुराण में शिव-सती विवाह प्रसंग का मार्मिक रूप से वर्णन करते हुए बताया

  कि शिव शंकर ने योगी रूप धरकर भूत प्रेतों की बारात लिए सती से विवाह रचाने चले आए जीन्हे देखकर नगरी के लोगों ने विभिन्न विभिन्न चर्चाएं की जबकि सती ने भगवान त्रिलोकी के नाथ भोलेनाथ को भरी सभा के बीच वरमाला पहनकर कथा पंडाल को और रोचक बना दिया इस अवसर पर विद्वान पंडितो द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विवाह कीसभी रश्मे पूरी कराई तथा उपस्थित महिलाओं ने माता सती को भेंट स्वरूप वस्त्र आदि अर्पण कर अपने आप को धन्य महसूस किया।

व्यास पीठ से संत कृष्ण देव महाराज ने इस मार्मिक प्रसंग का बखान किया जिसे सुनकर उपस्थित महिला  पुरुषों ने जय घोष किये। संत कृष्णदेव महा. शनिवार को शिव शंकर और सती के द्वारा श्री गणेश जी के अवतरण प्रसंग की कथा का बखान करेंगे।

सांय 5:00 श्री शिव पुराण एवं शिव-सती की महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। शुक्रवार को शिव पुराण कथा में दुर दराज से पधारे श्रद्धालु महिला पुरुषों से पंडाल खचाखच भरा हुआ रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now