[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का वृक्षारोपण कर मनाया जन्म दिन।

SHARE:


पेड़ पौधे धरती का श्रंगार एवं देते हैं जीवनदायनी: प्रणव अग्रवाल
भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने उत्साह से लगाए पेड़ पौधे।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष मदनराठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर फुलेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर पर बड़े उत्साह के साथ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधारी सिंह शेखावत ने मौजूद कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने सांभर फुलेरा में रहकर पिछले वर्षों में कांग्रेस सरकारों के बीच रहकर संघर्ष करते हुए भाजपा पार्टी में नए कार्यकर्ता बनाए जो आज भी नींव के पत्थर हैं यानी मजबूत कार्यकर्ता हुए हैं।

आज उनके जन्म दिवस पर वृक्षारोपण कर हम अपने आप को गौरांन्वित  महसूस कर रहे हैं । जबकि मंडल  अध्यक्ष  प्रणव अग्रवाल ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पेड़ पौधे धरती का श्रंगार है,और इनसे हमें ऑक्सीजन भी मिलती है,

उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए  जो पेड़ लगा रहे हैं उन्हें जल व खाद देकर पोषण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रतन राजोरा, राजेन्द्र वर्मा, हर गोपाल साहू ,विनोद अरोड़ा, मनीष गगरानी ,गोविंद सिंह , संजय वार्ष्णेय,दिलीप सुरोलिया, उमेश गोटन,पूनम कुमावत,संजू प्रजापत ,गीता शर्मा,पूनम  एवं विकास  शर्मा, श्याम सैन, नटवर शर्मा, पार्षद पूजा भाटी ,यतेंद्र राज कुमार वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now