[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अल्फा योगा कॉलेज व स्कूल में मनाया गया विश्वयोगा दिवस।

SHARE:


योग केवल व्यायाम नहीं, आत्मा और जीवन को सुलझाने का मध्यम है: निदेशक घीसालाल
फुलेरा(दामोदर कुमावत)अल्फा योगा कॉलेज एवं  सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुलेरा में 21 जून को प्रात:8:00 बजे से कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं आम नागरिकों के साथ में विश्व योगा दिवस मनाया गया, संस्था निदेशक घीसालाल कालीरावणा के सानिध्य में यह कार्यक्रम सभी के लिए रखा गया है।

निदेशक कालीरावणा ने योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं आत्मा को जानने और जीवन को सुलझाने का माध्यम है योग वह साधना है जो श्वासों को भी अर्थ और जीवन को भी दिशा देती है । जिस दिन योग जीवन का हिस्सा बनता है उस दिन से अशांति जीवन से दूर होने लगती है। योग से न केवल शरीर स्वस्थ होता है बल्कि मन भी शांत और स्थित हो जाता है।

अल्फा योगाकॉलेज के योगाचार्य अशोक शेष्मा के द्वारा योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विश्व योग दिवस पर उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं लोगों को  योगाभ्यास कराया गया। इससे पूर्व फुलेरा कारागृह में भी योगाचार्य अशोक शेष्मा द्वारा प्रातः 7:00 बजे योग अभ्यास कराया गया ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now