[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

प्रजापति छात्रावास में पौधारोपण का आयोजन

SHARE:

जैतारण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर जिले की जैतारण उपखंड मुख्यालय पर निर्माणाधीन प्रजापति छात्रावास में आज समिति के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक नेता एवं समाजसेवी जवरी लाल प्रजापति,दूदा राम प्रजापति, बाबू लाल प्रजापति , रामेश्वर लाल प्रजापति एवम गौरव प्रजापति व छात्रावास टीम के पदाधिकारियों ने जैतारण में नवनिर्माण अधीन श्री बुद्धजी महाराज प्रजापति छात्रावास में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

समाज बंधुओं ने भारी संख्या में ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जवरी लाल प्रजापति ने कहा कि वृक्षारोपण करना हमारा कर्तव्य है और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज बंधुओं की एकजुटता देखने को मिली। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर रामेश्वर लाल प्रजापति ने कहा कि हमें अपने बच्चों को भी वृक्षारोपण का महत्व समझाना चाहिए ताकि वे भी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now