[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (एकी.) के प्रदेश संगठन मंत्री बने मयंक ओबेरॉय।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोदा जयपुर द्वितीय में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मयंक ओबेरॉय को प्रदेश संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि संगठन के विस्तार एवं नर्सेज हितों को देखते हुए,

प्रांतीय पदाधिकारियों की सहमति से संविधान द्वारा प्रदर्शन शक्तियों का उपयोग करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोदा जयपुर द्वितीय में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मयंक ओबेरॉय को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त करते हुए ओबेरॉय को अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन के नियम अनुसार निहित कर्तव्यों का तत्काल प्रभाव से निर्वहन करने का सुनिश्चित किया।

प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आप हमेशा नर्सेज एवं संगठन हितों के लिए समर्पित होकर पूर्ण निष्ठा  एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। मयंक ओबेरॉय को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त होनेपर एसोसिएशन  के पदाधिकारियों ने ओबेरॉय को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now