[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

प्राचीन शीतला माता मंदिर में महिला सत्संग आयोजित ।

SHARE:



फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के पुराना फुलेरा स्थित प्राचीन शीतला माता मन्दिर परिसर में सोमवार को दोपहर 1  बजे से महिला मण्डल द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया।

महिला मण्डल की गुड्डी देवी कुमावत व संपत देवी जोशी ने बताया कि महिला मण्डल ने शीतला माता रानी के लोकप्रिय भजनों का विभिन्न धुनों पर लय ताल से सुनाया गया जिस पर उपस्थित महिलाएं विभिन्न धुनों पर नृत्य करने पर मजबूर हो गई और महिलाओं ने नाचते गाते हुए माता रानी को रिझाया।

गुड्डी कुमावत ने बताया भजनों का कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से श्री गणेश वंदना के साथ शुरू किया। माता के भजनों के साथ महिलाओं ने भगवान चराचर के स्वामी शंकर भोलेनाथ, कलयुग के देवता श्याम धणी दातार एवं वीर बजरंगबली के भी भजनों को सुनते हुए वातावरण को श्रद्धा एवं भक्ति मय बना दिया।

पुजारी धन्नालाल प्रजापत ने बताया कि भजन मंडल की गुड्डी देवी कुमावत,शोभा गुर्जर,गीता कुमावत,संपत जोशी, कमला देवी, संतोष कुमावत, सुशील जांगिड़, रमाबाई, संगीता देवी, रिंकू प्रजापति,अनीता प्रजापति एवं दिव्या प्रजापति उपस्थित रही तथा महा आरती के बाद प्रसाद वितरण  किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now