[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से 34 वे रोज भी जारी जल सेवा।

SHARE:


कस्बे वासियों में जल सेवा के लिए देखा जज्बा और जोश।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)दैनिक  रेलयात्री संघ की ओर से भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर पिछले 34 दिन से नियमित रेल यात्रियों को शीतल आरओ की जलसेवा की जा रही है ,

इस पुनीत कार्य में फुलेरा कस्बे के गणमान्यजन, महिलाएं,युवक,युवतियां,बालक बालिकाएं, सामाजिक संगठन, एनसीसी कैडेट, स्काउट एंड गाइड्स और स्कूली विद्यार्थी रेलवे स्टेशन पर चल रही जल सेवा में अपना हाथ बंटा कर सभी जोश जज्बे के साथ अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे हैं,

दैनिक रेलयात्री संघ ‘एकी’ के अध्यक्ष अशोक वासदेव ने बताया कि दैनिक रेल यात्री संघ एवं आमजन के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर 34वें दिन भी नियमित रूप से शीतल जल सेवा यहां के आवागमन करने वाले यात्रियों को की जा रही है,

इस कार्य में मुख्य रूप से  शक्ति सिंह ,  राकेश वासदेव,पवन  कुमावत,  प्रेमजीत सेन,  प्रेम  कुमावत, जगदीश प्रसाद गुप्ता, प्रेमचंद आसीवाल ,प्रमोद खन्ना,जितेन्द्र, राकेश कुमार सैन, ज्योति सैन, प्रेरणा खन्ना,सुनील सदारंगनी, गोविंद सैन, कृष्ण क्रांत शर्मा आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अध्यक्ष वासदेव ने बताया कि आरो जल के लिए सुरेंद्र स्वामी को क्रय किया गया पेयजल की कीमत 37,100 रुपए का चेक दिया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now