[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नरेश पारीक ने ईएसआईसी की बैठक में दिया महत्वपूर्ण सुझाव

SHARE:

देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पतालों की स्थापना का प्रस्ताव

मेडतासिटी तेजाराम लाडणवा

नई दिल्ली में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की बजट एवं लेखा उप समिति की बैठक में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के बोर्ड ईएसआईसी के सदस्य नरेश पारीक ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक अशोक कुमार ने की।

इस बैठक में पारीक ने देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पतालों की स्थापना का सुझाव दिया, ताकि औद्योगिक श्रमिकों और उनके परिवारों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने किशनगढ़, नीमराना और बेलगावी (कर्नाटक) जैसे उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में ईएसआईसी की स्वास्थ्य संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महानिदेशक ने इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय के साथ आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई। ईएसआईसी एक स्वायत्त संगठन है जो कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम करता है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now