[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ज्योतिबा फुले संस्था तहसील फुलेरा रजि. की प्रथम बैठक आहूत।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था तहसील फुलेरा का रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात संस्था की प्रथम बैठक  23 मई 2025 को सांय 7 बजे प्रधान कार्यालय बाल मुकुंद भवन, गोवर्धनपुरा फुलेरा में आहुत की गयी। बैठक में सर्व प्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले दंपति के छायाचित्र पर माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।

संस्था के महामंत्री भंवर लाल सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था तहसील फुलेरा का रजिस्ट्रेशन 20 मई 2025 को हुआ, इसकी पंजीयन संख्या coop/2025/jaipur/501000 है। इस मौके पर सभी  सदस्यों का परिचय करवाया गया। उपस्थित सदस्यों ने गहन विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि फुलेरा, सांभर, नरेना एवं सैनीपुरा में  समितियों का गठन किया जावे और आगामी बैठक से पूर्व इस कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जावे।

अंत: में संस्था अध्यक्ष  रामगोपाल सैनी द्वारा धन्यवाद सभा समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक में  उपाध्यक्ष डाल चंद सैनी, महामंत्री, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, संयोजक किशन लाल सैनी एंव सदस्य नानूराम सैनी, अनुज सैनी, केलाश पापटवान, राजकुमार सैनी, माडूराम सैनी एवं अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now