[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सरपंच गिरफ्तार: 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गयाभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की कार्रवाई

SHARE:

बीकानेर (तेजाराम लाडणवा)

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरतगढ़ के सरपंच गणेशाराम गोदारा को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच ग्राम पंचायत मोकलसर पंचायत समिति सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर का रहने वाला है।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी हनुमानगढ़ को एक शिकायत मिली थी कि आरोपी सरपंच गणेशाराम द्वारा परिवादी के पिता के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत करवाने की एवज में परिवादी से 12,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

ट्रेप कार्रवाई में गिरफ्तार

एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में ए.सी.बी. हनुमानगढ़ की श्रीमती सुधा पालावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज श्री राजेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी सरपंच को 10,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी से पूछताछ जारी

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now