[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में एक और प्रोबेशनर उप निरीक्षक गिरफ्तार

SHARE:

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ए.टी.एस. एवं एस.ओ.जी. श्री वी. के. सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में अनुसंधान से आये तथ्यों के आधार पर एक और प्रोबेशनर उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्ता समेता कुमारी पुत्री श्री आसूराम विश्नोई पत्नी स्व० रमेश कुमार जाति विश्नोई उम्र 33 वर्ष निवासी डावल जिला जालोर हाल निवासी सिवाड़ा पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर है।

अभियोग का विवरण

समेता कुमारी ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में दिनांक 14.09.2021 को लिखित परीक्षा में अपने स्थान पर संगीता विश्नोई को डमी बैठाकर लिखित परीक्षा दिलवाई, जिसके फलस्वरूप समेता कुमारी का उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुआ।

अन्य जानकारी

अब तक इस प्रकरण में 51 प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित कुल 103 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं। प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now