[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज द्वारा जयपुर मे भव्य दुपहिया वाहन रैली निकाली गई ।

SHARE:

:

जयपुर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। यह रैली झारखंड महादेव मंदिर से शुरू होकर अजमेर रोड और वैशाली नगर होते हुए वापस झारखंड महादेव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली के दौरान बेलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और संकल्प लिया गया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हमारा और हमारे ब्राह्मण कुल का विकास होगा।

दुपहिया वाहन रैली के दौरान वाहनों पर भगवान परशुराम जी के झंडे और केसरिया ध्वज लगाए गए थे। रैली में शामिल लोग केसरिया पगड़ी और सफेद  कपड़े पहने हुए थे और भगवान परशुराम जी के जयकारे लगा रहे थे।

शहर में जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। युवा नेता कार्तिकेय भारद्वाज ने बताया कि भगवान परशुराम की शिक्षाएं हमें सच्चाई, न्याय और साहस के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

रैली के समापन पर झारखंड महादेव मंदिर में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रसादी का आयोजन कर समापन किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now