[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

आतंकवाद के खिलाफ हिंदू समाज का मेडतासिटी में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की तैयारी

SHARE:

मेडतासिटी ( तेजाराम लाडणवा )

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं पर किए गए हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज ने मेड़ता सिटी उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस हमले में 27 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी, जिससे देश के सकल हिंदू समाज में अत्याधिक आक्रोश है।

सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में सभी हिंदू बंधुओं से निवेदन किया गया है कि वे आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन में सम्मिलित हों और अपनी एकजुटता का परिचय दें।

प्रदर्शन की जानकारी देते हुए गणपत सिंह पिडीहार ने बताया कि यह प्रदर्शन 25 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 11 बजे चारभुजा चौक, मेड़ता सिटी पर होगा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

सकल हिंदू समाज का यह प्रदर्शन आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने के लिए है और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आवाज उठाने के लिए है। सभी हिंदू बंधुओं से निवेदन है कि वे इस प्रदर्शन में सम्मिलित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now