[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा बाजार डाकघर को यथावत रखने की दरकार,

SHARE:


पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने पत्र लिखकर एमपी से की गुहार,
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे की हृदय स्थली गांधी चौक पर स्थित फुलेरा बाजार डाकघर को यथावत स्थित रखने के लिए पूर्व विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य  निर्मल कुमावत ने बुधवार को सांसद  जयपुर ग्रामीण राव राजेन्द्र सिंह को पत्र प्रेषित कर गांधी चौक  स्थित फुलेरा बाजार डाकघर को यथावत रखने हेतु संबंधित मंत्रालय से तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है,

गौरतलब है कि फुलेरा बाजार डाकघर जो कि नगर के मध्य गांधी चौक में लगभग 50 वर्षों से स्थित है तथा नगर के अधिकांश बुजुर्ग , पेंशन धारक तथा सरकारी कर्मचारियों,  व्यापारियों, महिलाओं एवं आम जन के खाते इसी डाकघर से संचालित है,तथा उक्त सभी वर्गों हेतु कम दूरी पर सहज उपलब्ध है , इसे पुराना फुलेरा स्थित बड़े डाकघर में स्थानांतरित किया जा रहा है।इससे उपरोक्त सभी खातेदारों तथा जमाकर्ताओं को डाकघर की दूरी के होने से आवागमन सहित अनेक  परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके तहत अधिकतर खातेदारो को खाते बंद करने की नौबत आ सकती है जिससे डाकघर को राजस्व का नुकसान हो सकता है अतः वस्तु स्थिति एवं जनहित को मध्य नजर रखते  हुए डाकघर को यथावत रखने के आदेश जारी करवाने का श्रम करावे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now