[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजपुरोहित नवयुवक मंडल ने किया आयोजन ,खेतेश्वर महाराज की जयंती पर धाँधलास गौशाला में गायों को खिलाई लापसी

SHARE:

मेड़ता सिटी ( तेजाराम लाडणवा )  धाँधलास में राजपुरोहित नवयुवक मंडल के द्वारा राजपुरोहित समाज के आराध्य देव, ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठ के संस्थापक परम पूज्य ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वर महाराज के 113 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजपुरोहित समाज के खेतेश्वर युवा मंडल द्वारा खेताराम जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर ग्रामीण वासियों को खेताराम जी महाराज की जीवनी के बारे में बताया गया।

परम पूज्य ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वर महाराज का जीवन समाज सुधार और धर्म चेतना के प्रति समर्पित था। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एकजुट करने और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए काम किया। उनकी शिक्षाएं और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल द्वारा 51 किलो लापसी बनाकर श्री चारभुजा गौशाला में गौमाताओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नेम सिंह राजपुरोहित, सवाई सिंह राजपुरोहित, ओम सिंह राजपुरोहित, दिलीप सिंह राजपुरोहित, दिनेश सिंह राजपुरोहित, सुनील सिंह राजपुरोहित, प्रकाश सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिंह राजपुरोहित, दयाराम कंस्वा, रामावतार शर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

खेतेश्वर महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज के लोगों को उनकी शिक्षाओं और विचारों के बारे में जानने का अवसर प्रदान किया। इससे समाज के लोगों में एक नई चेतना और प्रेरणा का संचार हुआ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now