[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन ,वफ्फ अधिनियम 2025 पर चर्चा के साथ मनाई गई जयंतीवफ्फ अधिनियम 2025 पर चर्चा के साथ मनाई गई जयंती

SHARE:

मेड़ता सिटी: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेड़ता नगर पालिका अध्यक्ष पवन परतानी ने की, जबकि जिला महामंत्री एडवोकेट रामकिशोर पंचारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद, जिला महामंत्री राम किशोर पंचारिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा पार्षद श्वेता सोनी ने वफ्फ अधिनियम 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मुसलमानों के हितेषी नहीं है, जबकि भाजपा सरकार ने वफ्फ बिल अधिनियम 2025 को लोकसभा और राज्यसभा में पास कराकर अल्पसंख्यक मुसलमानों को फायदा पहुंचाया है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में मंडल अध्यक्ष मोहित टाक, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणपत सिंह पिडीयार, पार्षद महेश प्रजापति पार्षद विजय राज सांखला पार्षद दिलीप टॉक पार्षद ओम प्रकाश गहलोत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया और वफ्फ अधिनियम 2025 के महत्व पर चर्चा की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now