[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रामनवमी महोत्सव: मेड़ता सिटी में निकाली गई विशाल भव्य शोभायात्रा

SHARE:

भगवान राम की झांकी देखकर लोग हुए आश्चर्यचकित

मीरा नगरी मेड़ता सिटी में रामनवमी महोत्सव सेवा समिति एवं सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामधाम देवल से गाजे वाजो के साथ रावना हुई, जिसमें घोड़े, संजीव झांकियां, दर्जनों डीजे की धुन पर विवाह नाचते गाते भगवान राम की झांकी देखकर लोग बड़े ही आश्चर्यचकित हुए।

शोभायात्रा में एक लव जिहाद पर बनाई गई झांकी को देखकर हर व्यक्तियों ने उसे सराहा। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राम मंदिर पहुंची, जहां भव्य आरती का आयोजन किया गया। राम मंदिर एवं उसके आसपास पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
शोभा यात्रा रथ में विराजमान होकर चल रहे राम धाम देवल के उत्तराधिकारी रामनिवास महाराज एवं संत रमन मुनि महाराज एवं किन्नर समाज की गाड़ी पति राजकुमारी बाईजी से शहर वाशियो ने प्रणाम कर अपने जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद लिया
राम मंदिर महोत्सव समिति के द्वारा उपस्थित सभी भाग लेने वाले को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने भगवान राम की झांकी का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए राम मंदिर सेवा समिति ,रामनवमी महोत्सव सेवा समिति एवं सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की थी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now