[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता सिटी में धूमधाम से मनाया जा रहा है ढीगा गवर माता का पूजन , 16 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में समाज की महिलाएं बढ़-चढ़कर ले रही हैं हिस्सा

SHARE:

तेजाराम लाडणवा

मेड़ता सिटी: पुष्करणा समाज की महिलाओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ढीगा गवर माता का पूजन जोशीय की खिड़की में स्थित गिरजा भवन में किया जा रहा है। यह 16 दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें मुख्य यजमान मुकेश जोशी और संजू जोशी के द्वारा गवर माता का पूजन किया जा रहा है।

गवर माता समिति की सीमा बोरा ने बताया कि मेड़ता सिटी में कई दशकों से धींगा गवर माता का पूजन व कार्यक्रम समाज की बुजुर्ग महिलाएं जिनकी प्रेरणा से हम यह पूजन हर साल निरंतर कर रहे हैं। समिति की सविता जोशी ने बताया कि समाज की दिवंगत महिलाएं जिनमें कमलाजोशी, शोभा देवी थानवी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमुना आचार्य इन दिवंगत महिलाओं की प्रेरणा से गवर माता का कार्यक्रम निरंतर संचालित होता है।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

  • 15 अप्रैल को कलश यात्रा लोटिया चारभुजा मंदिर होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए जोशीय की खिड़की में स्थित गिरजा सदन में गवर माता के सामने कलश का कार्यक्रम होगा।
  • 16 अप्रैल को राती जोगा का कार्यक्रम होगा जिसमें रात को 12:00 बजे बाद महिलाएं अलग-अलग वेशभूषा में हाथों में बैत लेकर एवं अलग-अलग वेशभूषा स्वांग रचकर पूरे शहर का भ्रमण करती हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाएं

इस कार्यक्रम में पुष्करणा समाज की महिलाओं के साथ-साथ दूसरे समाजों की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। साथ ही इस धींगा गवर माता का पूजन विवाहित स्त्रियों के साथ-साथ विधवा स्त्रियों भी इसका पूजन करती हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में शामिल लोग

आज इस मौके पर लक्ष्मी पुरोहित, तारा जोशी, सीमा बोरा, संजू जोशी, सरिता जोशी, सविता जोशी, सीमा जोशी, रेणुका थानवी, रेखा आचार्य, निर्मला दाधीच, रेखा शर्मा, राजू रकावत, मोनिका जोशी, रितु दवे, शोभा व्यास, रेखा पुरोहित, वीणा हर्ष, पूटरी बाई, कुनिया बाई, मंजू व्यास, अर्पण व्यास आदि मौजूद थीं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now