[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता सिटी में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी दिया जा रहा है अंतिम रूप , दुल्हन की तरह सजाया गया शहर

SHARE:

तेजाराम लाडणवा
मीरा नगरी मेड़ता सिटी में रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारी को आज अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में जगह-जगह सजावट की जा रही है और राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

शोभा यात्रा का मार्ग और आकर्षण
शोभा यात्रा राम धाम देवल से प्रारंभ होगी और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राम मंदिर पहुंचकर समापन होगी। शोभा यात्रा में भारी संख्या में झांकियां और सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी।

शहरवासियों की तैयारी
रामनवमी पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह चाय, पानी और नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। शहरवासियों द्वारा व्यवसाय की जा रही है और जगह-जगह भगवान राम जी की आरती कर परिवार में खुशहाली की कामना की जाएगी।

विश्व हिन्दू परिषद् की भूमिका
विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा संचालित सादर रामनवमी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा का समय और स्थान निम्नलिखित है:

  • दिनांक: 06 अप्रैल 2025, रविवार (रामनवमी)
  • प्रारंभ समय: प्रातः 11:15 बजे से
  • प्रारंभ स्थान: श्री रामधाम देवल, रेणी गेट

आमंत्रण
हिन्दू धर्म, दर्शन, संस्कृति एवं जीवन आदर्शों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्रजी के पावन प्राकट्योत्सव पर विशाल शोभायात्रा में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

आयोजन समिति
रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र बिड़ला और संरक्षक श्यामसुन्दर बिड़ला, देवकिशन पंवार, केदालमल बिड़ला, नवरतन मल पंवार हैं। उपाध्यक्ष किशन जावा, हनुमान दुगस्तावा, गणपत प्रजाप, मांगीलाल बोराणा, उगमचन्द सोनी, अनिता जांगिड़, सरीता सिखवाल हैं।  श्यामसुन्दर दाधीच, कैलाश बिन्दल, मनोहर लाल गहलोत, श्रवण बान्ता, जितेन्द्र गहलोत, विक्रमसिंह राजपुरोहित हैं। कोषाध्यक्ष प्रवीण काबरा और गजानन्द तिवाड़ी हैं।

संपर्क सूत्र
मो. 9829883543, 9413117012, 9414119052

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now