[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ईदुल फितर का उल्लास, ब्यावर में नमाज के बाद गूंजा सौहार्द का पैगामब्यावर में ईदुल फितर का त्यौहार अकीदत और उमंग के साथ मनाया गया

SHARE:

माहे रमजान की इबादत और रोजों के बाद आज शहर सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में ईदुल फितर का त्यौहार अकीदत और उमंग के साथ मनाया गया। चांद नजर आने के बाद तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शहर की प्रमुख ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई।

ईदगाहों में अदा हुई विशेष नमाज
ईदुल फितर की विशेष नमाज आज सुबह ईदगाह छावनी में 8:15 बजे, बड़ी ईदगाह चांग चितार रोड पर 8:30 बजे, ईदगाह जलालशाह बाबा में 8:45 बजे और ईदगाह छापरो का बाड़िया में 8:15 बजे अदा की गई। नमाज के बाद सभी नमाजियों ने अल्लाह से अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

चांगगेट पर उमड़ी भीड़, सौहार्द का दृश्य
नमाज के बाद सभी नमाजी चांगगेट पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी ईदगाह के बाहर नमाजियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

प्रशासन और नगर परिषद की बेहतर व्यवस्थाएं
ईदुल फितर के मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नगर परिषद ने साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की थी, साथ ही आवारा पशुओं की आवाजाही पर भी नियंत्रण रखा गया।

शांति और भाईचारे का संदेश
ईदुल फितर पर ब्यावर में पूरे दिन भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहा। बच्चों ने ईदी लेकर खुशियां मनाईं और बाजारों में रौनक बनी रही। नमाजियों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए अमन और तरक्की की दुआएं मांगी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now