[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा 6 अप्रैल को, बहुरंगी पोस्टर का संतों द्वारा सर्व समाज के मुख्य पदाधिकारी की मौजूदगी में विमोचन किया गया

SHARE:

मेड़ता सिटी। रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा के बहुरंगी पोस्ट का विमोचन चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण क्षत्रियों के महंत हरिनारायण महाराज किया गया इस दौरान शहर के प्रबुद्ध समाज सेवी एवं सर्व समाज के पदाधिकारी गण मौजूद रहे

समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बिड़ला ने कहा कि रामनवमी के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। ताकि सर्व समाज की सहज सहभागिता इस आयोजन में हो सके।  सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

रामनवमी महोत्सव के अवसर पर सर्व हिंदू समाज द्वारा मेड़ता में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा रामधाम देवल से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राम मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
इस शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की 50 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए राम भक्त शहर में जगह-जगह भगवान राम की आरती के साथ परिवार की मंगल कामनाओं की जाएगी। राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और वहां पर शोभायात्रा पहुंचने पर विशाल राम आरती, सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन का विशेष आयोजन होगा।
शोभायात्रा में दिल्ली, अजमेर, इंदौर, उज्जैन, जोधपुर के बड़े-बड़े कलाकार भी झांकियों के रूप में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भस्म आरती, शिव विवाह, शिव तांडव नृत्य, वीर हनुमान सहित अनेक प्रकार की प्रस्तुतियों के साथ विशाल झांकियां शामिल होंगी।
यह कार्यक्रम रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित किए जाते हैं। इस शोभा यात्रा में भारी संख्या में केसरिया परिधान में बालक, बालिकाएं, महिलाएं और पुरुष शामिल होंगे। बालिकाएं और महिलाएं केसरिया पगड़ी और केसरिया साड़ियों में तो वहीं युवा केसरिया पगड़ी, केसरिया धोती, चोले या केसरिया चोले पजामे में पहनकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। डीजे पर भगवान राम के सात वचनों के गूंजते आवाज के साथ नृत्य करते हुए चलेंगे।
शहर की रोड लंबे समय तक जाम रहती है, इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा मां कल व्यवस्था भी रहती है। कई थानों की पुलिस मेडिसिन एसपी इस कार्यक्रम के दौरान लगाए जाते हैं।
शोभायात्रा का शहर में हिंदू सर्व समाज द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा स्वागत के साथ ठंडे पर नाश्ते आदि की भी व्यवस्थाएं की जाएंगी। यह शोभायात्रा रामनवमी महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी और शहर के लोगों के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now