[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

लाम्बिया में पंच कुण्डिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

SHARE:

बोदुराम लाम्बिया

लाम्बिया कस्बे में सोमवार को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पंच कुण्डिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में विधि-विधान पूर्वक योग्य पंडितों द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। आहुतियों के दौरान विश्व कल्याण की भावना के साथ मानव के सुखी जीवन की कामना की गई।

गायत्री परिवार के पंडितों द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों, मनुष्य के दूषित चिंतन और नैतिक मूल्यों में गिरावट को लेकर चिंता व्यक्त की गई। गायत्री यज्ञ के समापन पर भारतीयों के सुखी जीवन और विश्व को महाविनाशक से बचाने को लेकर प्रार्थना की गई।

इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में 25 जोड़ों ने आहुतियां दीं। इससे पूर्व संध्या पर यज्ञ स्थल को घी के दीपों से सजाया गया। इस यज्ञ कार्यक्रम में घिसूसिंह राठौड़, ओमप्रकाश टांक, गणपत लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, जवरी लाल प्रजापत, जगदीश प्रसाद ब्राह्मण, सुभाष पारीक, राजेंद्र सिंह राठौड़ और सत्यनारायण वैष्णव का विशेष सहयोग रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now