[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

डीडवाना पुलिस ने कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत नवाचार करते हुए जनता के साथ पुष्पों से खेलेंगे होली

SHARE:

राजस्थान में पुलिसकर्मियों ने होली कार्यक्रम का बहिष्कार किया

      नारायणलाल शर्मा लाडनू

राजस्थान के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने पदोन्नति और वेतन विसंगतियों को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में होली कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। यह बहिष्कार पारंपरिक ‘पुलिस होली’ कार्यक्रमों से दूरी बनाने के लिए किया गया है ।

हालांकि, कुछ जिलों में पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होली खेली। उदाहरण के लिए, कोटा में जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ डीजे की धुन पर डांस किया। इसी तरह भरतपुर में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने अफसरों के साथ होली खेली ।

डीडवाना जिला मुख्यालय पर में प्लीज द्वारा नवाचार करने को लेकर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि पुलिस की आलाधिकारियों सहित कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत नवाचार करते हुए नृत्य संगीत धमाल एवं पुष्प होली जनता के साथ खेलने का आयोजन रखा गया है। यह आयोजन आज शाम 7:30 बजे फुंवरा सर्किल बस स्टैंड डीडवाना पर होगा ।

पुलिसकर्मियों की मुख्य मांगें पदोन्नति और वेतन विसंगतियों को लेकर हैं। वे पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की बैठक समय पर करने, मेस भत्ते में बढ़ोतरी समेत अन्य मांग कर रहे हैं ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now