[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगातों की बहार

SHARE:

मेडतासिटी तेजाराम लाडणवा

मेड़ता विधानसभा  क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बजट जवाब में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

इन घोषणाओं में ग्राम पंचायत रियांबड़ी को नगरपालिका में क्रमोन्नत करने, बहुप्रतीक्षित जसनगर बाईपास के लिए 22 करोड़ रुपये की घोषणा और मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख सड़क कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति शामिल है।

जसनगर बाईपास की विशेषताएं
जसनगर बाईपास की लंबाई 5 किमी होगी, जो क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी। यह बाईपास न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विधायक कलरू का आभार
विधायक लक्ष्मण राम कलरू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्तमंत्री दीया कुमारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणाएं क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं और इन्हें जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now