[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सिद्ध गणेश मंदिर पर फागोत्सव  की मची धमाल।

SHARE:


श्रीगणेश प्रतिमा का भव्य श्रृंगार।
गजानंद एंड पार्टी की मोहक धुनों
पर थिरके श्रद्धालु नर नारी।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के न्यू कॉलोनी स्थित सिद्ध गणेश मंदिर पर बुधवार को स्थानीय श्रद्धालु भक्तों के सानिध्य और सहयोग से फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के दूरदराज क्षेत्र से महिलाओं एवं महिला मंडलों ने शिरकत कर आयोजन को चार चांद लगाए।

आयोजन कर्ता गीता देवी शर्मा, धनराज शर्मा, अशोक साबू,यादराम जांगिड़, अनिल बंसल कालूराम व सुरेश शर्माआदि ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को व्यवस्थित किया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों,  युवतियों एवं प्रबुद्धजनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।फागोत्सव प्रारंभ से पूर्व पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा श्री सिद्धगणेश प्रतिमा का विशेष एवं भव्य श्रृंगार कर विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ फागोत्सव का शुभारंभ श्री गणेश वंदना के साथ  किया गया।

कार्यक्रम में गजानंद एंड पार्टी कलाकारों द्वारा विभिन्न एवं मनमोहक धुनों पर उपस्थित नर नारी नाचने व थिरकने पर मजबूर हो गए कार्यक्रम प्रातः11:15 बजे से शुरू होकर 5:30 बजे महा आरती, भोग लगाकर प्रसादी वितरण के बाद समापन हुआ। कार्यक्रम में महिला गायक कारों में गुड्डीकुमावत,उर्मिलासुरोलिया, गीता शर्मा कमला देवी, भगवती, पूनम कुमावत, सुमनदेवी, बीना शर्मा, मंजू शर्मा, बीना जांगिड़, सुमन, रमा,संगीताशर्मा, संतोष, संगीता सैनी सहित महिलाओं ने विभिन्न धुनों पर गीत संगीत एवं फाग धमाल किया। इस मौके पर सैकड़ो की तादाद नरनारी मौजूद रहे

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now