[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री सिद्ध पुनरेश्वर हनुमानजी मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं 108 कुण्डीय श्री सिद्ध हनुमंत महायज्ञ

SHARE:

,नागौर  अर्जुन प्रजापति

ओमकार सनातन वेद शक्ति पीठ आश्रम गुरुकुल फागली नागौर में भव्य श्री सिद्ध पुनरेश्वर हनुमानजी की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा, 108 कुण्डीय महा यज्ञ, श्री हनुमंत कथा व सनातन जागृति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन  30 मार्च 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक (चैत्र नवरात्री प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तक) तक चलेगा।

इस आयोजन में सनातन ऋषि महन्त स्वामी लक्ष्मीनारायण दास महाराज के साथ आहुतिया लगेगी। आयोजन के दौरान हनुमान चालीसा के 11000 पाठ एवं सुंदरकांड के 1100 पाठ अखण्ड रामायणश्रीरामा जाप एक करोड़ का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा, 108 कुण्डीय श्री सिद्ध हनुमंत महायज्ञ में 54 साख मंत्रोच्चार की आहुतिया लगेगी। यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 07 बजे से 11:30 तक चलेगा।

दिनांक 8 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक धर्मगुरुओं के सानिध्य में महंत स्वामी लक्ष्मीनारायणदास जी महाराज के मुखारविन्द से श्री हनुमंत कथा व सनातन जागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम समय 4 बजे से संध्या बजे तक चलेगा।

इस आयोजन में समस्या निवारण के लिए 108 कुण्डीय श्री सिद्ध हनुमंत लक्ष्मी संयुक्त महायज्ञ में यजमान बनकर बैठने से जीवन के सभी कष्टों, बाधाओं व सर्व अरिष्टों का शमन सम्भव है।

इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में श्री सिद्ध पुनरेश्वर हनुमानजी मुर्ति स्थापना व महा प्रसादी समयः अभिजीत मुहूर्त 12:15 बजे और श्री हनुमानजी महाराज का भव्य जागरण समय: रात्रि 09:15 बजे से शामिल हैं।

आयोजन के लिए आप सभी भक्तजन 30 मार्च से 12 अप्रैल 2025 तक स्वयं द्वारा हनुमान चालीसा, सुन्दर काण्ड, रामायण पाठ व श्री राम नाम जप करने हेतु निःशुल्क पंजियन करावें मो. 8306630773 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस आयोजन के लिए आप अपना योगदान दे सकते हैं। खाता नाम: ओमकार सनातन वेद शक्ति पीठ संस्थान, खाता संख्या: 50100788165320 (आईएफएससी कोड: एचडीएफसी0008061) में जमा कर सकते हैं।

आयोजन स्थल ओमकार सनातन वेद शक्ति पीठ डीडवाना टोड़ पुलिया के पाल, मो. 9001837108 पर संपर्क कर सकते हैं।

महन्त स्वामी लक्ष्मी नारायण दास महाराज संस्थापक ओंमकार सनातन वेद शक्तिपीठ गुरुकुल आश्रम फागली नागौर

पीठाधीश्वर  श्री सिद्ध पुनरेश्वर  हनुमान धाम फागली नागौर

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now