[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन।

SHARE:

फुलेरा (दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मण्डल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अरावली सभा गृह, गणपति नगर में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना नें बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अरावली सभा गृह,गणपति नगर में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि श्रीमती शचि पुरवार अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन द्वारा किया गया।

महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली,मेहंदी,क्विज एवं केट वाक का आयोजन किया गया साथ ही महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण से संबंधित नाटक का मंचन भी किया गया ।
समारोह के दौरान प्रतियोगिताओं में विजेता रही सभी प्रतिभागियों को मण्डल कार्मिक अधिकारी जयपुर  डॉ. सुनीता चौधरी द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now