[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नगर पालिका की साधारण सभा में 2025-26 का बजट 34.33 करोड़ का पारित।

SHARE:


विकास कार्यों को लेकर विपक्ष के आक्रामक तेवर।
जन प्रतिनिधि जनता के प्रतिअपना दायित्व निभाएं
:नव निर्वा.पार्षद महावीर।

फुलेरा (दामोदर कुमावत)  नगर पालिका में सोमवार को बजट बैठक अध्यक्ष संगीता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26का वार्षिक बजट 34 करोड़ 33 लख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में उपचुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद महावीर प्रसाद जैन का पालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। पालिका अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बैठक का एजेंडा रखा तो वहीं नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक ने पिछले बजट के आय व्यय का लेखा जोखा चाहा।

वही विपक्ष के पार्षदों ने विकास कार्यों कीअनदेखी को लेकर पालिकाध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के प्रति आक्रामकता से पार्षद श्रवन वर्मा, त्रिलोक भाटी,सरदारचौधरी,आशा सैनी,ताराचंद सैनी, जितेंद्र वर्मा,अभिषेक वर्मा, हेम लता सैनी, यतेंद्र झाकड़ा एवं पूजा भाटी ने अपने अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाया।वही पार्षद आशा सैनी ने अब तक उनके वार्ड में काम नहीं होने के आरोप पर अधिशाषी अधिकारी शर्मा ने आगामी सोमवार को वार्ड का दौरा कर विकास कार्य करवाने के लिए आश्वस्त किया।

जबकि नव निर्वाचित पार्षद  महावीर प्रसाद जैन ने पालिकाध्क्ष एवं समस्त पार्षद गणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने हमें वोट देकर वार्ड का प्रतिनिधित्व दिया है हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है पालिका क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए पालिका में चक्कर नहीं लगाने चाहिए लोग बड़ी आशा के साथ विश्वास रखते हैं की जिसे हमने चुना है वह हमारा कार्य करेगा। वहीं उन्होंने पालिका अध्यक्ष को आगाह किया कि विकास कार्यों में हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिए हम सभी जनता के प्रति अपना दायित्व निभाएं। इस पर पालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल और अधिशाषी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने जल्द ही  विकास कार्य करवाने को आश्वस्त किया। अंत में सर्व सहमति से 34.33 लाख का बजट पारित किया गया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी, पार्षद प्रमोद मीणा, अमरचंद सैनी, सी पी दुलानी, दौलत चौधरी, विमला देवी आदि मौजूद रहें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now