[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अवैध हथियार 01 पिस्टल जप्त कर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

SHARE:



पुर्व मे फुलेरा पुलिस ने एजीटीएफ की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 03 पिस्टल 05 मैग्जीन व 21 कारतुस जप्त का आरोपी विवेक सैनी को गिरफ्तार किया।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) आनन्दशर्मा(आईपीएस) उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने बताया  कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है।

अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त विशेष अभियान के दौरान  रजनीश पूनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जयपुर ग्रामीण, शिवलाल बैरवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू व अनुपम मिश्रा वृत्ता अधिकारी वृत सांभरलेक के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मौजमाबाद  उमराव सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2025 को थाना फुलेरा द्वारा अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त विवेक सैनी से पूछताछ की तो मुल्जिम विवेक सैनी ने खरगोन मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीद कर यहां पर बेचना बताया। अभियुक्त ने प्रकाश मीणा व थावरमल उर्फ देवा गुर्जर व छितर मल को एक पिस्टल देना कबूल किया।

जिस पर टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा मुल्जिमान प्रकाश मीणा व थावरमल उर्फ देवा गुर्जर व छितर मल को डिटेन कर गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरु किया गया। अभियुक्त छीतरमल के कब्जे से एक अवैध पिस्टल जप्त की गई है। मुल्जिमान से गहनता से पुछताछ जारी है। थावरमल उर्फ देवा गुर्जर पुलिस थाना बानसूर व बहरोड़ मे भी वांछित है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों का विवरणः-1. प्रकाश मीणा पुत्र  नाहरसिंह जाति मीणा उम्र 32 साल निवास रेलवे फाटक नं. 241 मीणो की ढाणी बोबास थाना जोबनेर जिला जयपुर 2. थावरमल उर्फ देवा गुर्जर पुत्र  हजारी लाल जाति गुर्जर उम्र 36 साल निवासी चेचीका नांगल थाना पनियाला जिला कोटपुतली बहरोड तथा 3. छितरमल पुत्र  श्योलाल जाति जाट उम्र 32 साल निवासी कांटवो की ढाणी हिरनोदा थाना फुलेरा जिला जयपुर ग्रामीण पुलिस टीम का विवरण उमराव सिंह उप निरीक्षक मौजमाबाद.,  महेन्द्र कानि. भंवर लाल कानि, रतन लाल कानि. पुलिस थाना फुलेरा, रवि कुमार कानि पुलिस थाना फुलेरा

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now