[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जीआरपी को मिली बड़ी सफलता।

SHARE:


रेलवे स्टेशन पर दो कट्टो में 25.500कि ग्रा.अवैध डोडा पोस्त चूरा, कीमत 3.80 लाख।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) 
फुलेरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दो कट्टो में भरा अवैध मादक पदार्थ मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

इस पर जीआरपी थाना अधिकारी मय टीम के सतर्कता बरतते हुए स्टेशन में आसपास के क्षेत्र में छानबीन करते हुए नाकेबंदी करवाई।राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी गुलजारीलाल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तथा पुलिस अधीक्षक (रेलवे) के निर्देशानुसार थाना प्रभारी गुलजारीलाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी स्वयं गठित टीम केसाथ बुधवार  को सांय रेलवे स्टेशन पर गस्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर दो प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए बंद मुंह पड़े हुए दिखाई दिए जिस पर शंका होने पर कट्टो को टीम के समक्ष खोलकर देखा गया कट्टो में छिलके नुमा होना पाया गया। जिसकी जांच करने पर यह डोडा पोस्त चूरा होना पाया गया।इनकी निगरानी रखते हुए आरोपियों की तलाश में चारों ओर जाल बिछाकर तलाश की गई परंतु आरोपी गच्चा देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए

कट्टो का नापतोल कराया गया यह अवैध डोडा चूरा 25 किलो 500 ग्राम वजन का हुआ,जिसकी बाजार मूल्य करीब 3 लाख 82 हजार 500 रुपए आंका गया। थाना प्रभारी ने दोनों कट्टों को जप्त कर अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका आसूचना अधिकारी,कांस्टेबल कृष्ण की रही, जब कि टीम में सहायक उप निरीक्षक भजनाराम, कांस्टेबल कृष्ण एवं निंबाराम शामिल थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now