[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता श्रीकांत यादव के सहयोग से शहर के ओम कॉलोनी में महिलाओं को सीवर कनेक्शन रख रखाव व स्वच्छता की जानकारी दी गई।

इस दौरान कैप रुडीप के बीएल गोठवाल ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया उल्टी दस्त आदि जो हमे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती है। इसलिए सभी कॉलोनी वासी सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग देवे और कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाए ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके तथा किसी प्रकार का ठोस पदार्थ, प्लास्टिक इसमें प्रवाहित न करे। उन्होंने कहा की घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डाले जिससे मोहल्ला साफ सुथरा रहे। कार्यक्रम में रोहिणी ने भी स्वच्छता के बारे में जानकारी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now