[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन,

SHARE:


खेलों से शारीरिक विकास के साथ,मिलते हैं संस्कार: प्राचार्य एन एस यादव।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय फुलेरा में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य नरेंद्र सिंह यादव ने किया,

जिन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कहा कि खेलों से शारीरिक विकास तो होता ही है, वही संस्कार भी मिलते हैं उन्होंने उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की खेल शिक्षिका सुश्री शिवांगी  बिदुआ एवं अन्य शिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें दौड़, बॉलीबॉल, कबड्डी , थ्रो बॉल, खो-खो , रस्सा-कस्सी आदि खेल शामिल थे।

विद्यार्थियों ने  सभी खेलों में उत्साह और जोश के साथ भाग लिया, और दर्शकों ने अपनी- अपनी टीमों का समर्थन किया। प्रतियोगिता के। अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों की उनके उत्साह एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now