[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सैनी समाज फुलेरा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह 5 नवंबर को

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्रीरामनगर स्थित माली सैनी समाज भवन में माली सैनी समाज फुलेरा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह 5 नवंबर मंगलवार को सांय 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

संस्था के महामंत्री एडवोकेट राहुल सैनी ने बताया की समारोह  के अंतर्गत पुनर्विकसित मंदिर में आगामी 3 दिसम्बर  को होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा  कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया की 3 दिसंबर को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के हवन में बैठने के लिए प्रति जोड़े से ₹3100 का शुल्क रखा गया है। वहीं सैनी समाज अध्यक्ष तेजकरण सैनी ने सभी समाज बंधुओ से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में  दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शामिल होकर आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now