[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ओबीसी एसोसिएशन ने महाप्रबंधक का स्वागत किया

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी एंप्लाइज  एसोसिएशन अजमेर मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक अमिताभ के द्वारा रेलवे हाॅस्पिटल में नये ओपीडी उदघाटन के अवसर पर  बुके देकर स्वागत किया। 

एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष कालू सिंह गुर्जर द्वारा अपनी टीम के साथ महाप्रबंधक अमिताभ के अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन के जोनल संगठन सचिव अनिल कुमार ने बताया कि ओबीसी एसोसिएशन हमेशा कर्मचारी हितैषी संगठन रहा है

एवं प्रशासन से सदैव तालमेल के साथ कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में सक्रिय सहयोगी रहा है। वर्तमान में मान्यता के चुनावों के वजह से ठप पडे़ आवास समिति एवं कर्मचारी हित निधि के बैठक नियमित रूप से जारी रखने हेतु एसोसिएशन मंडल स्तर पर मांग रखा है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now