[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ऑर्गेनिक दीये खरीद, यूपीआई से ” पे “कर देशवासियों को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

SHARE:



-दीपावली की रोशनी में धोरां री माटी के दीपों की ज्योति से आपणो अग्रणी राजस्थान बने समृद्ध।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से  भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दीप पर्व के पावन अवसर पर देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय दुकानदारों से दीपावली पर्व पर ऑर्गेनिक दीये खरीदे, कुशलक्षेम पूछा और यूपीआई से पेमेंट किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि राजस्थान हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छूए। ‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भर भारत की राह खुल रही है।


कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी से अपील की है कि वे दीपावली के पावन पर्व पर विकसित राजस्थान बनाने का संकल्प लें। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी दीपावली के इस पावन पर्व पर एक दीया राजस्थान के विकास के नाम जलाएं। कर्नल राठौड़ ने कहा कि हम सभी दीपावली की रोशनी में दोनों की माटी के दीपों की ज्योति से आपणो अग्रणी राजस्थान को समृद्ध बनाएं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now