[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा के  सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता उत्साहित।

SHARE:


पूर्व विधायक निर्मल एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा राष्ट्रीय  ओ बी सी मोर्चा मंत्री निर्मल कुमावत ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।
राजस्थान प्रदेश भाजपा के  सदस्यता अभियान के तहत जिला संयोजक हृदय सुमन पारीक ने एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व विधायक और सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक निर्मल कुमावत को पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस समारोह में फुलेरा से संजय पारीक,सीताराम बासनीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, मोहित कारडिया, सांभर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र डांगरा, नरेना शहर मंडल अध्यक्ष नटवर पारीक, दक्षिण मंडल अध्यक्ष नंदसिंह, उत्तर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव, सांभर अध्यक्ष बालकृष्ण जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य जगदीश दादरवाल, सरपंच जगन्नाथ यादव, दयाल सिंह, रवि कुमावत और  पर्वत सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर  हृदय सुमन पारीक ने कहा कि भाजपा का यह अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है, और पार्टी को  मजबूत बनाने में सक्रिय सदस्यता अभियान का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अंत में पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर, सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक इकाई हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now