[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कस्बे की अजमेरी गेट रेलवे फाटक संख्या 1 रेलवे ट्रैक नवीनीकरण के चलते 25 अक्टूबर से 8 नवंबर 24 तक रहेंगा बंद,

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
फुलेरा रेलवे यार्ड स्थित फाटक संख्या 1अजमेरी गेट पर रेलवे मशीनों से ट्रैक नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के चलते फाटक संख्या 1 अजमेरी गेट को सड़क यातायात के लिए 25 अक्टूबर 24 से 8 नवंबर 24 तक बंद किया गया है, यह कार्य रेलवे सुरक्षा हेतु अति आवश्यक है ।

इस दौरान सड़क यातायात को रेलवेअंडरपास(आर यू बी) संख्या दो बिचुन रोड पावर हाउस तथा रेलवे स्टेशन अंडरपास संख्या 152 से पास किया जा सकता है। यह जानकारी वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेल पथ ने देते हुए सांभर उपखंड अधिकारी को पत्र से अवगत कराते हुए तथा

तहसीलदार सांभर एवं राजकीय पुलिस थाना, राजकीय रेलवे पुलिस थाना एवं रेलवे सुरक्षा बल को सूचना प्रेषित की गई है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now