[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण भोमियासा महाराज का मनाया जन्मदिन जुलूस के रूप में श्रद्धालु केक मंदिर लेकर गए

SHARE:

रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण-गांव रूण स्थित आराध्य देव श्री भोमियासा सिंहड़देव महाराज का जन्मदिन हर वर्ष की तरह धूमधाम से बुधवार देर शाम को मंदिर परिसर में मनाया गया।

इससे पहले बस स्टेशन रूण से नया बाजार ,सोनी चौक और जैन मंदिर होते हुए जुलूस के रूप में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ केक को सम्मान पूर्वक मंदिर लेकर गए, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोमियासा सिंहड़देव सांखला महाराज के जयकारे के उद्घोष के साथ भाग लिया।

इस दौरान मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया, तत्पश्चात मंदिर परिसर में देर शाम को केक काटा गया और प्रसाद रूपी सभी श्रद्धालुओ को बांटा गया।

वहीं जन्मदिन के उपलक्ष में बुधवार रात्रि में भव्य भजन संध्या का भी आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now