[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नाथद्वारा नगर पालिका की बेस कीमती जमीनों, दुकानो पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए घर।

SHARE:



नाथद्वारा(के के ग्वाल) विश्व प्रसिद्ध वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा नगर में नगर पालिका प्रशासन की नाक के निचे पालिका की।बेस कीमती जमीनों पर रसूख दार लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दुकान, मकान, होटल, भवन, निर्माण कार्य करवा लिया है,जबकि नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों अधिकारियो को सब कुछ पता होने के बावजूद भी अनजान बने हुए थे,

अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर के जागरूक युवा वर्ग बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध वर्ग, गणमान्य नागरिक व्यक्तियो सहित राष्ट्रीय पार्टियों के स्थानीय पधाधिकारी कार्यकर्ताओं जागरूक लोगो से अवैध अतिक्रमण। को लेकर जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि वर्तमान समय में नाथद्वारा नगर पालिका भगवान भरोसे चल रही है,नगर पालिका के नियम  कानून कायदे केवल गरीबी के लिए है, जिनको अपनी मूलभूत सुविधाओं में नल बिजली कनेक्शन हेतु एनओसी जन्म मृत्यु प्रणाम पत्र राशन कार्ड आधार कार्ड सहित खिड़की रोशन दान बालकनी निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए नियमानुसार स्वीकृति पाने के लिए जुटे तक घिस जाते हैं

  उनके लिए ही सारे कानून कायदे बने हुए हैं। जबकी इधर बताया गया है कि नगर पालिका कार्यालय जाने वाले बीच रास्ते पर नेशनल हाईवे पर स्थित पहाड़ी पर गाडूलिया लोहार  परिवार सहित पूरी पहाड़ी पर लोगो द्वारा  अवैध अतिक्रमण मकान  बनवालिए गए हैं, ओर  निर्माण कार्य जारी है जबकि प्रतिदिन सुबह शाम नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों अधिकारियो का इसी सड़क पर से आवागमन बना रहता है, उनकी आखों के सामने नगर पालिका की दुकानों पर भी लोगो ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया गया है। यहां तक कि नगर पालिका का सुखाडिया गार्डन में स्थित सड़क पर मकान निर्माण कर आम रास्ता बंद कर दिया गया है जबकि सुखाडिया गार्डन पर नगर पालिका द्वारा गार्ड की नियुक्ति कर रखी है, सब जानकर भी अनजान बने हुए हैं, अवैध अतिक्रमण यह तक सीमित नहीं है हालात बेहद गम्भीर है कि नगर पालिका मे जन प्रतिनिधि बने हुए हैं और बीच रास्ते पर स्थित नारायण चौक के पास में अतिक्रमण कर मकान बना दिया गया है, नगर पालिका की बेस कीमती जमीनों पर अवैध अतिक्रमण नगर के नई नवेली स्कूल के सामने, गुल्या तालाब, सुखाडिया नगर, श्रीनाथ कॉलोनी, ए बी, सी, लाल बाग,भलावतोका खेड़ा बिजलाई,तेलियो का तालाब, बिच्छू मगरी, धोला खाड़ा, गणेश टेकरी ,मीरा नगर, नाथुवास, सिहाड, सहित कई जगहों पर लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा जमाया गया है जिसकी जानकारी नगर पालिका अधिकारियो कर्मचारियों को होने के बावजूद भी अनजान बने हुए हैं,। लोगो ने बड़े आक्रोश के साथ बताया कि नगर पालिका प्रशासन के ,अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा नियम कानून कायदे केवल गरीबों पर चलाना, जिनके मध्य रात्रि के बाद उनके मकान ध्वस्त कर दिए जाते हैं। जबकि इधर रसूख दार लोगो के करोड़ों रुपए की बेस कीमती जमीनों पर बने अवैध निर्माण कार्य ध्वस्त करना तो दूर एक ईट तक नही हिला सकते हैं,

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now