[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सांभर साल्ट लिमिटेड के 60 वे स्थापना दिवस पर 60 लोगों ने किया रक्तदान

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
सांभर साल्ट लिमिटेड के 60 वें स्थापना दिवस व राष्टीय रक्तदान दिवस के अवसर पर सांभर साल्ट हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया।

शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक (कार्य) कर्नल रक्षपाल सिंह खंगारोत, महाप्रबंधक (संचालन) कमांडर सतीश डी. चौथनकर, वरिष्ठ प्रबंधक दिलबाग सिंह, डॉ. माणक चंद कयाल ने फीता काट कर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर डॉ. माणक कयाल ने कहा कि रक्तदान महादान है, ऐसे आयोजनों में युवाओं और स्वस्थ जनों को स्वेच्छिक रक्तदान करना चाहिए आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी के जीवन को बचाने में काम आता है इससे बड़ा दान दूसरा नहीं है, रक्त दान शिविर में फुलेरा ब्लड सेंटर की टीम ने 60 जनों का रक्त संग्रहण किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर में विमल कुमार कुमावत, त्रिलोक सैनी, विनोद कांसोटिया, ओम प्रकाश माली ने सेवाएं प्रदान की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now