[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन

SHARE:

(दीपेंद्र सिंह राठौड़)           
पादूकलां। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को गणपति विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। गणेश महोत्सव के अध्यक्ष अर्जुन गोदारा ने बताया की गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए गए।

जिस तरह पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई, ठीक उसी तरह पूरे विधि-विधान से उनका विसर्जन भी किया गया है। इस दौरान भगवान से अगले वर्ष आने की कामना भी करते है। इसके साथ ही दश  दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो गया है। अलग-अलग झांकी बनाई जो कि शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए सार्वजनिक तालाब पहुंचे जहां पर वैदिक मंत्रो‘चारण के साथ गणपति की विशेष पूजा अर्चना कर गणपति विसर्जन किया गया गणेश पंडाल से दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई, जो कि मुख्य मार्गो से होते हुए गोगा तालाब की ओर बढ़ी।

तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए गणपति बप्पा के भक्त पहुंचे। वहीं विभिन्न स्थानों पर स्थापित बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सभी भक्त मूर्ति को पानी में विसर्जित करके अगले वर्ष फिर भगवान गणेश के वापस आने की कामना की।

इस दौरान लोगों में उमंग और खुशी थी। गणपति शोभा यात्रा निकाली गई और जयकारे लगाए गणपति बाबा मोरिय  अगले बरस तू जल्दी आना जय कारे बोल उठे सार्वजनिक तालाब किनारे पहुंचने पर विधिवत पूजाअर्चना के बाद महाआरती के बाद प्रसाद वितरण गणेश विसर्जन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम गोदारा अमरचंद सोनी रामस्वरूप चौधरी भंवर लाल गोरा सरपंच प्रतिनिधि शिवजी राम फडौद, उप सरपंच हरीश सोनी,युवा गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष सुखदेव गौड़, खियाराम लोरा, राम प्रसाद उपाध्याय रामस्वरूप माली सुखा पुरी,रामस्वरूप भाटी, अरुण उपाध्याय,नरेंद्र लखारा भू निरीक्षक सुरेंद्र सिंह हेंड कांस्टेबल जुगल किशोर बिश्नोई आ सूचना अधिकारी रामकुमार भादू पुलिस जाप्ता सहित गांव के गणमान्य नागरिक व युवा शक्ति मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now