[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, विष्णु भूत  प्रदेश अध्यक्ष व सुरेंद्र अग्रवाल युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

SHARE:


लक्ष्मणगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजिस्टर्ड राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। गठित कार्यकारिणी में युवा उद्यमी विष्णु भूत को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
            यह जानकारी देते हुए समाज के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम मनसुखराय अग्रवाल (महाराष्ट्र) ने बताया कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सिंगला (पंजाब) की अनुशंसा पर व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीलाल अग्रवाल (कोलकाता) के निर्देश पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर विष्णु भूत को नियुक्त किया गया है । इसी तरह राजेश मित्तल को संगठन महामंत्री, डॉ. आरके राजवंशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोटा संभाग प्रभारी बनाया गया है।


        उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र अग्रवाल किरवाडा को बनाया गया है। इसी तरह राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर रोहित जैन को मनोनीत किया गया है। जारी नियुक्ति पत्र में सभी पदाधिकारियों को पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज में समानता का व्यवहार कर संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now