[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन का हुआ गठन

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना शहर में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के गठन हेतु मकराना की संभ्रांत महिलाओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन की नई शाखा का गठन राजस्थान प्रदेश शाखा विस्तार प्रमुख शोभा खंडेलवाल (भवानीमंडी) के निर्देशन में प्रदेश की 28 वीं शाखा का मकराना में गठन किया गया।

इस बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मीनाक्षी रान्दड़ अध्यक्ष् , सचिव शोभा डागा, कोषाध्यक्ष सीमा मंत्री को चुना गया। साथ ही शशि लड्डा को संरक्षक, कल्पना जैन उपाध्यक्ष, रीतू मेहता सहसचिव, कृष्णा बसंल सहकोषाध्यक्ष, पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख सुनिता डागा, महिला सशक्तिकरण प्रमुख बरखा सोनी, नेत्र अंगदान प्रमुख कांता भंडारी, देह‌दान प्रमुख विजया बाफना, बाल विकास प्रमुख पूजा मुंदडा, सबंध समिति प्रमुख अनिता धारीवाल, समिति सशक्तिकरण प्रमुख कंचन मुंदडा, संस्कार संस्कृति प्रमुख रूचि लाहोटी, साहित्य प्रमुख चित्रा मालपानी, जनसंपर्क प्रमुख रेणु रान्दड़ एवं तकनीकी प्रमुख पुजा अग्रवाल को दायित्वो का आवंटन किया गया। शाखा अध्यक्ष मीनाक्षी रान्दड़ एंव सचिव डागा ने बताया कि सर्वसमाज की महिलाओं के इस सम्मेलन का उद्‌देश्य महिलाओं को जागृत और सशक्त करना है। इस अवसर पर मंजू तोषनीवाल, मुन्नी सारडा, सोनम रान्दड़, उषा रान्दड़, बसंती चौखडा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now