[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बागड़ी ट्रस्ट करवायेगा छात्रावास में राम मंदिर का निर्माण, निर्मित कमरों में लगायेगा टाइल्स व सरकारी विद्यालय को किया जाएगा वाटर कूलर भेंट

SHARE:


लक्ष्मणगढ़ 24 अगस्त l शिक्षा, चिकित्सा,पार्क सहित समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य कर रहे अतुलनीय योगदान देने वाले संतरा देवी आनंद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट लक्षमनगढ की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास में राम मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा ।जबकि छात्रावास में अब तक निर्मित हो चुके कमरे,कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए  टाइल्स लगवाई जायेगी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 9 में  वाटर कूलर भेंट किया जाएगा।


        ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व चैयरमेन महेश बागड़ी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास में संतरा देवी आनंद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर का निर्माण करवा कर राम दरबार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा करवाईं जाएंगी । ट्रस्ट के उपाध्यक्ष व मुख्य ट्रस्टी राजकुमार कम्मा ने बताया कि छात्रावास में अब तक निमित्त हो चुके कमरें, आफिस, गार्ड रूम व बाथरूम आदि में लगने वाली टाइल्स ट्रस्ट की ओर से लगाईं जायेंगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुख्य ट्रस्टी प्रेम प्रकाश बागड़ी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 9 में पढ़ने वाले विधार्थियों, स्टाफ आदि की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की ओर से स्कूल में वाटर कूलर लगाया जायेगा।
          ट्रस्ट के मंत्री पत्रकार बाबूलाल सैनी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से इससे पूर्व सैनी भवन, जैयपुरिया श्मशान घाट,सैनी बालाजी मंदिर, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में वाटर कूलर लगायें गये है। जबकि सदाबहार पार्क में बच्चों के लिए झूला व आमजन के विश्राम के लिए कुर्सी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जयपुरिया श्मशान घाट में 2 लाख 51 हजार रुपए की लागत से कर्मकांड कक्ष मय लाॅकर का  निर्माण करवाया जा है। जबकि सैनी माली बालाजी मंदिर में कमरे का निर्माण करवाया गया
        ट्रस्ट के मंत्री बाबूलाल सैनी बताया कि ट्रस्ट की ओर पिछले एक दशक से प्रतिवर्ष 13 अप्रैल व 24 जुलाई को बागड़ी दम्पत्ति की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर,प्रतिभा सम्मान समारोह व फुले दम्पत्ति समाजसेवा व शिक्षिका अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now